Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास आज से करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 10:50 AM IST

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर आज यानी 7 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कि आखिरी तारीख 27 अगस्त निर्धारित की गई है।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023

Rajasthan Police Constable Bharti 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस में 3578 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 3240 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 338 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी।

End of Feed