PNB Specialist Officer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: पीएनबी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (PNB Specialist Officer Recruitment 2025) खबर है। पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ऑफिसर क्रेडिट, ऑफिसर इंडस्ट्री, मैनेजर आईटी, सीनियर मैनेजर आईटी, मैनेजर डाटा साइंटिस्ट, सीनियर मैनेजर डाटा साइंटिस्ट और मैनेजर साइबर सिक्योरिटी समेत तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती (PNB Specialist Officer Vacancy) की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2025 तक है। यहां आप पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
PNB Specialist Officer Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली वैकेंसी
PNB Specialist Officer Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- ऑफिसर क्रेडिट - 250
- ऑफिसर इंडस्ट्री - 75
- मैनेजर आईटी - 05
- सीनियर मैनेजर आईटी - 05
- मैनेजर डाटा साइंटिस्ट - 03
- सीनियर मैनेजर डाटा साइंटिस्ट - 02
- मैनेजर साइबर सिक्योरिटी- 05
PNB Specialist Officer Vacancy 2025: क्वालिफिकेशन
पीएनबी के ऑफिसर क्रेडिट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से CA/ICWA/CFA/MBA या फाइनेंस में पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। ऑफिसर इंडस्ट्री के लिए Civil/Electrical/Mechanical/Textile/Production/Metallurgy या Electronics में बीई या बीटेक होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
PNB SO Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट ऑफिसर या ऑफिसर इंडस्ट्री के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। जबकि मैनेजर पोस्ट के लिए न्यूनतम एज 24 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष और सीनियर मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 38 साल जरूरी है। यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
PNB Specialist Officer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले PNB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PNB Punjab National Bank SO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति सेव कर लें।
PNB Specialist Officer Vacncy: आवेदन शुल्क
पंजाब नेशनल बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां General/OBC/EWS वर्ग के लिए 1180 रुपये और SC/ST/PH वर्ग के उम्मीदवारों को 59 रुपये का भुगतान करना होगा।
अभ्यर्थी यहां पर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑनलाइन कार्ड के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।
