Odisha Police Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ओडिशा पुलिस ने सिपाही और कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 23 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
Odisha Police Recruitment 2024
Odisha Police Constable Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस के विभिन्न ओएसएपी/आईआर/एसआईआर/एसएस बटालियनों में सिपाही/कांस्टेबल के कुल 1360 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for Odisha Police Recruitment 2024:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Odisha Police Constable Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
रिपोर्ट्स की मानें तो ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
