Odisha Police Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस में जूनियर क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

Odisha Police Junior Clerk Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 23 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Odisha Police Junior Clerk Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ओडिशा पुलिस ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 23 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Odisha Police Recruitment 2024

Odisha Police Recruitment 2024

Odisha Police Junior Clerk Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में जूनियर क्लर्क के कुल 177 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed