NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय मे 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

NVS Recruitment 2024 (Sarkari Naukri 2024): नवोदय विद्यालय समिति ने कुछ समय पहले नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली थी। इनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

NVS Recruitment 2024 (Sarkari Naukri 2024): सरकारी नौकरी की चाहत किसे नहीं होती। हर युवा चाहता है कि उसका भविष्य सुरक्षित हो, ऐसे में सरकारी नौकरी से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं एक बेहद शानदार सरकारी नौकरी के बारे में। नवोदय विद्यालय समिति ने कुछ समय पहले नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली थी। इनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - navodaya.gov.in. इसके साथ ही exams.nta.ac.in/NVS पर भी जा सकते हैं।

NVS Recruitment 2024

NVS Recruitment 2024

कब तक करना है आवेदन

इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट अब 7 मई कर दी गई है। वहीं एप्लीकेशन में करेक्शन करने की आखिरी तारीख 9 मई से 11 मई तय की गई है। नवोदय विद्यालय समिति ने पहले एप्लीकेशन करेक्शन की तारीख 2 से 4 मई रखी थी पर लास्ट डेट आगे बढ़ने से करेक्शन करने की लास्ट डेट भी बदल दी गई है। एनवीएस में जिन पदों पर भर्ती होनी है वह नॉन-टीचिंग के पद हैं। इसके अंतर्गत कुल 1377 नॉन-टीचिंग पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी।

End of Feed