NSKTU Associate Professor, Assistant Professor Recruitment 2025: संस्कृत विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, तिरुपति ने एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (NSKTU Associate Professor Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 12 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nsktu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर (NSKTU Assistant Professor Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। यहां आप एनएसयू असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NSKTU Recruitment 2025: नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी
NSKTU Recruitment 2025 Qualification: एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफिकेशन
नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ पीएचडी की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स डिग्री और NET नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट पास होना जरूरी है।
NSKTU Associate Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले nsktu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NSKTU Associate Professor, Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
NSKTU Associate Professor Application Fees: आवेदन शुल्क
नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित है। यहां अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पीडब्ल्यूबीडी (PWBD) के लिए कोई शुल्क नहीं है।
NSKTU Associate, Assistant Professor Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
एनएसकेटीयू के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
