NPCIL Recruitment 2024: एनपीसीआईएल में 10वीं व 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

NPCIL Recruitment 2024: न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcil.co.in पर 22 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcil.co.in पर 22 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2024

NPCIL Recruitment 2024

NPCIL Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एनपीसीआईएल में स्टाइपेंडरी ट्रेनी के कुल 279 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 109 पद, एससी के लिए 45 पद, एसटी के लिए 34 पद, ओबीसी के लिए 53 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 26 पद शामिल हैं। इसके अलावा 12 रिक्तियां बैकलॉग में है। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से लेकर 22 हजार रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

End of Feed