MPPSC Recruitment 2025: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 120 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

MPPSC FSO Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट mponline.gov.in और mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC FSO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए 27 अप्रैल 2025 तक आयोग की वेबसाइट mponline.gov.in और mppsc.mp.gov.in पर 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है।

MPPSC Recruitment 2025

MPPSC Recruitment 2025

MPPSC FSO Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 28 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 पद, ओबीसी के लिए 38 पद, एससी के लिए 16 पद और एसटी के लिए 28 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में बैचलर्स/मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।

End of Feed