MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 2 उपसमूह 3 के पदों पर नई भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के जरिये कुल 454 पद भरे जाने हैं, जिसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2025 से शुरू हो रही है और इसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025 है।
MPESB Recruitment 2025
MPESB भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी की बात करें तो एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को इन नियमों में छूट दी जाएगी। भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दिसंबर 13 2025 को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा में महिला उम्मीदवारों को छूट देते हुए अधिकतम सीमा में 5 साल बढ़ोतरी की गई है। यानी कि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है। वहीं इस भर्ती परीक्षा के जरिये जो उम्मीदवार चुने जाएंगे, उन्हें 19,500 रुपये से लेकर 1,77,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट सेक्शन में ग्रुप 2 उपसमूह 3 का लिंक ढूंढें।
- इस लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी।
- सभी मांगे हुए डॉक्यूमेंट्स जमा करें।
- स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अन्य दस्तावेज (जो मांगे गए हों) भी अपलोड करें।
- एक बार अपलोड करने के बाद प्रिव्यू देखें।
- कोई गलती हो तो एडिट या करेक्शन का मौका देखें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन रसीद और फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट निकाल लें।
- इस प्रिंट को भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित करके रख लें।
