MPESB MP Teacher Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एमपी में शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर (MP Teacher Recruitment 2025) दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग के 10150 पदों और जनजातीय विभाग के 2939 पदों पर भर्ती (MP Teacher Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 18 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 अगस्त 2025 है। यहां आप मध्य प्रदेश शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MPESB MP Teacer Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक के 13089 पदों पर निकली वैकेंसी
MPESB MP Teacher Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन
एमपीईएसबी प्राइमरी शिक्षक के पदों पर भर्ती एमपी टीईटी (प्राथमिक शिक्षक पात्रता 2020 या 2024) क्वालीफाई होना चाहिए। साथ ही कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए व दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा भी अनिवार्य है। या फिर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
MP Teacher Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
एमपीईएसबी प्राइमरी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग व दिव्यांग वर्ग के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। साथ ही राज्य की महिला वर्ग के लिए भी अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
MPESB MP Teacher Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB MP Teacher Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
MPESB MP Teacher Recruitment: आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क है।
MPESB MP Teacher Vacancy: कब होगी परीक्षा
एमपीपीईएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 31 अगस्त 2025, रविवार को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर करीब 1 घंटे पहले पहुंचना होगा।
