MP VYAPAM Recruitment 2025 For Nursing Staff: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से मध्य प्रदेश व्यापम भर्ती के तहत पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1170 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाना होगा।
MP नर्सिंग स्टाफ वैकेंसी
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जनवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
MP Vyapam Nursing Staff Application: ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर MP VYAPAM Paramedical and Nursing Staff Various Posts के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
MP VYAPAM Paramedical and Nursing Staff Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
वैकेंसी डिटेल्स
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1170 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां ग्रुप 5 के तहत होंगी। इसमें स्टाफ नर्स, रेडियो टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, लैब अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 19500 रुपये से 49000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
