JSSC Recruitment 2024: झारखंड में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, 60000 से ज्यादा होगी सैलरी, यहां करें अप्लाई

JSSC Swasthya Karyakarta Recruitment 2024: 10वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 510 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाना होगा।

Jharkhand Swasthya Karyakarta Recruitment 2024: झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 510 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, फीस, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

JSSC 2024 Recruitment

झारखंड में सरकारी नौकरी 2024

JSSC Recruitment में कब तक करें अप्लाई?

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के लिए एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2024 है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed