JSSC Recruitment 2024: 12वीं पास और टाइपिंग पर कमांड रखने वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 81000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

JSSC Inter Level Recruitment 2024: 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। झारखंड में इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 863 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए JSSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।

JSSC Inter Level Recruitment 2024: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 863 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को JSSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, फीस और योग्यता की डिटेल्स यहां देख लें।

Typing Job Jharkhand

झारखंड टाइपिंग वैकेंसी

झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed