Jammu Kashmir Police Constable Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 है।
Jammu Kashmir Police Constable Recruitment 2024
जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट https://jkssb.nic.in/ पर जाकर करना है। यह भर्ती नोटिफिकेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस, गृह विभाग ने जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल आर्म्ड/आईआरपी, कांस्टेबल एसडीआरएफ, कांस्टेबल टेलिकम्युनिकेशन, कांस्टेबल फोटोग्राफर, कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस के पद भरे जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी
- कांस्टेबल (आर्म्ड/आईआरपी)-1689
- कांस्टेबल (एसडीआरएफ)-100
- कांस्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन)-502
- कांस्टेबल (फोटोग्राफर)-22
- कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस (जम्मू डिवीजन)-1249
- कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस (कश्मीर डिवीजन)-440
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये हैं।
एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन और उम्र सीमा
जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 18 से 28 साल है।
कैसे होगा चयन
जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल इंड्यूरेंस टेस्ट (PET) के बाद होगा। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल इंड्यूरेंस टेस्ट (PET) के लिए बुलाए जाएंगे।
