ITBP SI Recruitment 2024: आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर पदों पर निकली नौकरी, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

ITBP Sub Inspector Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर हिन्दी ट्रांस्लेटर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ITBP Sub Inspector Hindi Translator Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की लिए नोटिफिकेशन (ITBP SI Notificcation 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 28 जुलाई 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त निर्धारित की गई है।

ITBP SI Recruitment 2024

ITBP SI Recruitment 2024

ITBP SI Hindi Translator Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर हिन्दी ट्रांस्लेटर के 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 3 पद और पुरुषों के लिए 14 पद शामिल हैं। वहीं, सामान्य वर्ग के लिए 6 पद, एससी के लिए 5 पद, एसटी के लिए 1 पद, ओबीसी के लिए 4 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 1 पद है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये से 112400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

End of Feed