ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में आई शानदार नौकरी, 81000 रुपये सैलरी, आज ही करें अप्लाई

ITBP Recruitment 2024, Sarkari Naukri: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत मासिक सैलरी 81,000 रुपये होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त तक आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानें क्या मांगी है योग्यता

ITBP Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आईटीबीपी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके जरिये कुल 112 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2024 है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो आज ही अप्लाई करें। आवेदन के लिए आपको आईटीबीपी के ऑफिशियल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाना होगा। इस भर्ती अभियान के जरिये हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस कांउसलर) के पदों को भरा जाएगा।

ITBP Recruitment 2024

आईटीबीपी भर्ती 2024

ITBP Recruitment 2024 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

ITBP Notification के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेन सब्जेक्ट के रूप में मनोविज्ञान की डिग्री या बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग या इसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।

End of Feed