Indo-Tibetan Border Police Recruitment 2023 आ गई है। ऐसे उम्मीदवार जो भारतीय सुरक्षा दल में देशा सेवा के साथ साथ शानदार करियर भी बनाना चाहते हैं उनके लिए बड़ी नौकरी का मौका आया है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने जो नोटफिकेशन जारी किया है, उसके अनुसार, मात्र दसवीं पास इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह सभी ड्राइवर के पद है, आइये जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन, कब है लास्ट डेट, व किस तरह से किया जा सकेगा आवेदन।
ITBP में 10वीं पास के लिए नौकरी
कितने पदों पर आई नौकरी
ITBP Driver Recruitment 2023 Notification के तहत केवल ड्राइवर यानी चालकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिये 458 पदों को भरा जाएगा।
- सामान्य वर्ग के लिए 195 पद
- ओबीसी के लिए 110 पद
- ईडब्ल्यूएस के लिए 42 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 74 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 37 पद
कब से कब तक करें आवदेन
ITBP Driver Recruitment 2023 आने वाले 27 जून से शुरू हो रही है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एक माह का समय दिया जाएगा, यानी आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई होगी।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की आधिकारिक साइट itbpolice.nic.in से आवेदन कर सकेंगे। लेकिन आपको आयु सीमा का ध्यान रखना होगा, जारी अधिसूचना के अनुसार केवल 21 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। आयु की गणना 26 जुलाई 2023 के आधार पर होगी।
यह भी पढ़ें
चूंकि यह ड्राइवर के पदों के लिए भर्ती है, इसलिए केवल 10वीं पास होने से काम नही चलेगा, आपके पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। जैसे आवेदन के लिए लिंक एक्टिव हो जाएगा, इसे तुरंत से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी शेयर किया जाएगा।
