IPPB GDS Executive Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नाकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (IPPB GDS Executive Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 344 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर अपना आवेदन कर (IPPB GDS Executive Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2024 है। यहां आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस एग्जीक्यूटिव के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IPPB GDS Executive Recruitment 2024: आईपीपीबी जीडीएस एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली वैकेंसी
IPPB GDS Executive Recruitment 2024
- आवेदन की शुरुआत - 11 अक्टूबर 2024
- आवेदन की आखिरी तारीख - 31 अक्टूबर 2024
- फीस जमा करने की अंतिम तारीख- 31 अक्टूबर 2024
IPPB GDS Executive Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आईपीपीबी के एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम दो साल का जीडीएस का एक्सपीरियंस होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल व अधिकतम आयु 35 वसाल निर्धारित की गई है। साथ ही एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यहां अधिकतम आयु में विशेष छट दी जाएगी।IPPB GDS Executive Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवदेन
- सबसे पहले IPPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IPPB Gramin Dak Sevak Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
