Coast Guard Navik Recruitment 2024: कोस्ट गार्ड नाविक के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक करें अप्लाई

Indian Coast Guard Navik Application 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से नाविक के 260 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Join Coast Guard की ऑफिशियल वेबसाइट- joinindiancoastguard.cdac.in पर जाना होगा।

Indian Coast Guard Navik Application 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 260 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो Join Coast Guard की ऑफिशियल वेबसाइट- joinindiancoastguard.cdac.in पर जाना होगा।

ICG Navik Vacancy

कोस्ट गार्ड नाविक के लिए करें अप्लाई

इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ICG Navik के पद पर आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। अब आखिरी तारीख बढ़ने के बाद 3 मार्च 2024 तक का समय मिला है इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed