Indian Army Agniveer Final Result 2024 Declared: भारतीय सेना ने अग्निवीर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आर्मी अग्निवीर परीक्षा 22 अप्रैल से 3 मई 2024 तक कई पालियों में आयोजित की गई थी। जल्ट की घोषणा जोन वाइज की गई है। ऐसे में कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट Indian Army Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी
भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्तियां होने लगी हैं। इस साल अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए 22 अप्रैल से 3 मई तक परीक्षा आयोजित हुई थी। अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है।
Agniveer Final Result 2024 ऐसे चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Select Zone के लिंक पर जाएं।
- अपने जोन के अनुसार, दिए लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Agniveer Bharti Merit List इन पदों के लिए जारी
इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी हो गया है। अग्निवीर में चुने गए उम्मीदवारों के लिए पदों की कई श्रेणियां शामिल हैं। इनमें जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल (Tech), ट्रेड्समैन , ऑफिस असिस्टेंट और महिला सैन्य पुलिस भर्ती के लिए रिजल्ट जारी हुआ है। इसके अलावा सिपाही फार्मा और सैनिक टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट सरकारी नौकरी पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है।
