Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2024: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद जवानों की भर्तियां अग्निवीर के तौर पर हो रही हैं। इस कड़ी में भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्तियां होनी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगी। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को IAF Agniveer की ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए करें आवेदन
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 जुलाई 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2024 को होगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Agniveer Vayu Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन
- अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर Latest Updates पर जाएं।
- इसके बाद Indian Airforce Agniveer Vayu Selection Test 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Agniveer Vayu Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
एप्लीकेशन फीस
अग्निवीर वायु की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा एससी और एसटी के लिए भी फीस 550 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
कौैन कर सकता है अप्लाई?
अग्निवीर वायु का पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट का होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 17 साल 6 महीने से ज्यादा और 21 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
