India Post GDS 2023 Result: भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया है। इसके लिए सभी सर्किल के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने पदों के लिए खुद को रजिस्टर किया है, वे अपना नाम इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक साइट indiapostgdsonline.gov.in की मदद से चेक कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट में निकली जीडीएस की भर्ती
जिन उम्मीदवारों को पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट और समय की घोषणा सही समय पर की जाएगी। उम्मीदवारों को नाम की जांच करने के लिए यहां दिए सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग के रिजल्ट का पीडीएफ लिंक - India Post GDS Result 2023 PDF link
India Post GDS Result 2023: ऐसे चेक करें डाक विभाग का परिणाम
इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए सर्कल के अनुसार इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची को क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलने पर यहां उम्मीदवार अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इंडिया पोस्ट का भर्ती अभियान संगठन में ग्रामीण डाक सेवकों की 40,889 वैकेंसी को भरने के लिए है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 जनवरी को शुरू हुई थी और 16 फरवरी, 2023 को यह समाप्त हुई थी। इससे संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट को भी चेक कर सकते हैं और वहां से रिजल्ट डाउनलोड के स्टेप्स देख सकते हैं।
