India Post GDS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है। भारतीय डाक (India Post) ने ब्रांच पोस्ट मास्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय डाक भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू की जा चुकी है।
India Post GDS Recruitment 2023
India Post GDS Notification 2023: कितने पद खाली
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्ट मास्टर (Branch Post Master) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (Assistant Branch Post Master) / डाक सेवक के 40,889 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12000 रुपए से 29380 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए 10,000 रुपए से 24470 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
India Post Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
भारतीय डाक में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
India Post GDS Application 2023: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी भारतीय डाक में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 16 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर जांच लें।
