IDBI Bank Job 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव के 1000 पदों पर भर्ती, 29,000 रुपये मिलेगी सैलरी

IDBI Bank Job 2024: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (IDBI) ने में एग्जीक्यूटिव की नई भर्ती निकल गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IDBI Bank AGM Recruitment) सकते हैं।

IDBI Bank Job 2024, Bank Jobs 2024: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (IDBI) ने में एग्जीक्यूटिव की नई भर्ती निकल गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 नवंबर 2024 से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर शुरू हो रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IDBI Bank AGM Recruitment) सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2024 है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी लास्ट डेट यही है। चयन के लिए आवेदकों को ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), पर्सनल इंटरव्यू ऐर प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PMRT) से गुजरना होगा। संभावित परीक्षा तिथि- 1 दिसंबर 2024 है।

IDBI Bank recruitment: कौन कर सकता है आवेदन

आईडीबीआई बैंक एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को कंप्यूटर/आईटी की नॉलेज होनी भी जरूरी है। आवेदन शुल्क के रूप में एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे। वहीं अन्य सभी वर्गों को 1050 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी।

End of Feed