IBPS SO Notification 2024: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

IBPS SO Notification 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्श ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 1 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

IBPS SO Notification 2024, IBPS Specialist Officer Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्श (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती से जुड़ा एक जरूरी नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू होगी।

IBPS SO Notification 2024

IBPS SO Notification 2024

IBPS SO Recuruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

End of Feed