IBPS RRB Notification 2024: जून में जारी होगा आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम का नोटिफिकेशन, जानें कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

IBPS RRB Notification 2024 Expected Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से आरआरबी पीओ व क्लर्क एग्जाम का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

IBPS RRB Notification 2024 Expected Date, IBPS RRB Clerk PO Notification 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से आरआरबी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन (IBPS RRB Notification 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम 2024 की ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो यहां आईबीपीएस आरआरबी 2024 से जुड़ी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Notification 2024

IBPS RRB Notification 2024

IBPS RRB Prelims Exam 2024: अगस्त में होगी परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम के माध्यम से रीजनल रूरल बैंक में क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट), पीओ (ऑफिसर स्केल I) और ऑफिसर स्केल II व III पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त, 4 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त को किया जाएगा।

End of Feed