IBPS Clerk Vacancy 2024: आगे बढ़ी आईबीपीएस क्लर्क के 6128 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख, इस डेट तक करें अप्लाई

IBPS Clerk Vacancy 2024, IBPS Clerk Recruitment 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने क्लर्क के 6128 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (IBPS Clerk Vacancy) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर (IBPS Clerk Recruitment) सकते हैं। यहां देखें आईबीपीएस क्लर्क के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस।

IBPS Clerk Vacancy 2024, IBPS Clerk Recruitment 2024: आईबीपीएस क्लर्क की भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (IBPS Clerk Vacancy 2024) दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब अभ्यर्थी 28 जुलाई तक अपना पंजीकरण (IBPS Clerk Recruitment) कर सकेंगे। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आईबीपीएस के इस निर्णय के बाद लाखों युवाओं को राहत मिली है। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत क्लर्क के कुल 6000 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS Clerk Vacancy 2024, IBPS Clerk Recruitment 2024

IBPS Clerk Vacancy 2024: आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2024 थी। हालांकि अब इसे आगे बढ़ाकर 28 जुलाई कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को 8 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने में चूक गए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed