IBPS Clerk Notification 2024, IBPS Clerk Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (IBPS Clerk Notification) वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रामीण बैंकों के क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IBPS Clerk Notification 2024 Date) की जाएगी।
IBPS Clerk Notification 2024: आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (IBPS Clerk Vacancy) कर सकेंगे। यहां आप आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन और एग्जाम डेट के बारे में भी जान सकते हैं।
IBPS Clerk Notification 2024 Date: कब जारी होगा आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन
पिछले आंकड़ो पर नजर डालें तो इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। वहीं ऑनलाइन परीक्षा अगस्त से सितंबर के बीच आयोजितन होने की संभावना है। बकि मुख्य परीक्षा अक्टूबर के अंत तक या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।IBPS Clerk Qualification: आईबीपीएस क्लर्क के लिए क्वालिफिकेशन
आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार करें।IBPS Clerk Age Limit: आयु सीमा
यहां आवेदन करनेके लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।IBPS Clerk Recruitment 2024 Apply Online: कैस करें आवेदन
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोज करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
