HSSC Recruitment 2024: हरियाणा में ग्रुप C के 15755 पदों पर भर्ती, hssc.gov.in पर फटाफट करें आवेदन

HSSC Group C Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। इनमें चार ग्रुपों के कुल 15, 755 पद निकाले गए हैं। आवेदन 8 जुलाई तक किए जा सकते हैं।

HSSC Group C Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा की सरकार ने ग्रुप सी के 15 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। इनमें चार ग्रुपों के कुल 15, 755 पद निकाले गए हैं। आवेदन 8 जुलाई तक किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार पूर्व की विज्ञापन संख्या के अनुसार आवेदन कर चुके थे, उन्हें भी दोबारा आवेदन करना होगा। अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि इन चुनावों से पहले भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।

HSSC Group C Recruitment 2024

HSSC Group C Recruitment 2024

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर 8 जुलाई 2024 तक दोबारा आवेदन मांगे हैं। इसके बाद जुलाई माह में ही भर्ती परीक्षा लिए जाने की तैयारी है। ग्रुप-सी के इन पदों में करीब 2 हजार नए पद शामिल किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए जुलाई माह में लिखित परीक्षा लिए जाने की तैयारी है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 जुलाई 2024 है।

End of Feed