HSSC Group C Recruitment 2024: हरियाणा में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई

HSSC Group C Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 369 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और नॉलेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

HSSC Group C Recruitment 2024, H: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 24 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्त के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

HSSC Group C Recruitment 2024

HSSC Group C Recruitment 2024

HSSC Group C Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में ग्रुप सी के कुल 369 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट लाइनमैन के 45 पद, डिप्टी रेंजर के 2 पद, वार्डर (महिला/पुरुष) के 34 पद, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल के 2 पद, जूनियर कोच के 106 पद, कंस्टेबल के 165 और सब इंस्पेक्टर के 15 पद शामिल हैं।

End of Feed