HPSC Assistant Professor Recruitment 2025, Sarkari Naukri: हरियाणा सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HPSC Assistant Professor Recruitment 2025) खबर है। हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज यानी 15 मार्च को आखिरी (HPSC Assistant Professor Recruitment) मौका है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 1 मार्च को एक्टिव कर दिया (HPSC Assistant Professor Vacancy) गया था। यहां आप एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी
HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: कैटेगिरी वाइज पद
- सामान्य वर्ग (General Category) - 1273
- अनुसूचित जाति (SC) - 429
- बीसीए वर्ग (BCA) - 361
- बीसीबी वर्ग (BCB) - 137
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 224
HPSC Assistant Professor Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में म से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी (NET) क्वालीफाई किया होना जरूरी। या फिर पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।
HPSC Assistant Professor Age Limit: आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार की ओर से अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
HPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
सबसे पहले hpsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर HPSC Assistant Professor Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित महिला वर्ग व अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवारों एससी/बीसी, ए/बीसी-बी व अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
-
