HLL Recruitment 2024 Notification: असिस्टेंट, मैनेजर, ऑफिसर समेत 1217 पदों पर बंपर भर्ती, अलग अलग राज्यों में होगी नियुक्ति

HLL Recruitment 2024 Notification Pdf: एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने अकाउंट्स ऑफिसर, एडमिन असिस्टेंट, सेंटर मैनेजर सहित कुल 1217 पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन? क्या मांगी है योग्यता? किन राज्यों में होगी नियुक्ति व सैलरी

HLL Recruitment 2024 Notification Pdf: भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक निगम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1217 पदों को भरा जाएगा, जिनमें अकाउंट्स ऑफिसर, एडमिन असिस्टेंट, सेंटर मैनेजर व कई अन्य पद भी शामिल हैं। खास बात यह है कि अलग अलग राज्यों में नियुक्ति का मौका मिल सकेगा, ऐसे में यह नौकरी आपमें से कई के लिए फायदेमंद हो सकती है।

HLL Recruitment 2024

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में 1217 पद खाली

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 जुलाई, 2024 की अंतिम तिथि से पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के लिए एडमिन असिस्टेंट और महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लिए सेंटर मैनेजर जैसी विशिष्ट भूमिकाएं भी इस व्यापक भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

End of Feed