Delhi Police Constable, Head Constable Exam Date 2025 Announced: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव व हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल समेत चारों भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7565 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Delhi Police Exam Date 2025: यहां देखें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख
Delhi Police Constable Exam Date: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल एग्जाम डेट
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर की परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जबकि कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव की परीक्षा 18 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक होगी। हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) दिल्ली की परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक होगी। इसके अलावा हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर की परीक्षा 15 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
Delhi Police Constable, Head Constable Exam Date 2025: यहां देखें परीक्षा की तारीख
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Delhi Police Constable, Head Constable Exam Date 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का टाइम टेबल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Delhi Police Constable Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बता दें स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परीक्षा से करीब चार से पांच दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में उम्मीद है कि 16 और 17 दिसंबर की परीक्षा के लिए 10 से 12 दिसंबर तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
