CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में 9,000 से ज्यादा कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी और आवेदन करने की लास्ट डेट 24 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जानी है। सीआरपीएफ परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जून को जारी किए जाएंगे।
CRPF कांस्टेबल भर्ती 2023
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023: वैकेंसी विवरण
पुरुष: 9,105 वैकेंसी
महिला: 107 वैकेंसी
सीआरपीएफ के अंदर इन पदों पर वैकेंसी निकली है, जिनके लिए उम्मीदवार बिना देर किए आवेदन कर सकते हैं।
रसोइया: 2475
चालक: 2372
बगलर: 1340
सफाई कर्मचारी: 824
मोटर मैकेनिक: 544
धोबी : 406
नाई: 303
दर्जी : 242
ब्रास बैंड: 172
मोची : 151
बढ़ई : 139
गार्डनर: 92
पेंटर : 56
पाइप बैंड: 51
नाई: 1
प्लम्बर: 1
मेसन : 6
इलेक्ट्रीशियन: 4
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 के चयन मानदंड:
एक ऑनलाइन सीबीटी टेस्ट
पीएसटी (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट)
पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षण)
ट्रेड टेस्ट
चिकित्सा परीक्षण
अंतिम मेरिट लिस्ट
आवेदन कैसे करें: आवेदन सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जमा किए जाने चाहिए।
वेतनमान: वेतन स्तर -3: 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक।
सीआरपीएफ भर्ती जरूरी डेट्स:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: 27 - 03 - 2023
कंप्यूटर आधारित टेस्ट टेंटेटिव लिस्ट: 01 - 07 - 2023 से 13 - 07 - 2023
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 25 - 04 - 2023
कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करना: 20 - 06 - 2023 से 25 - 06 - 2023
