CISF Recruitment 2023: कांस्टेबल ड्राइवर और पंप ऑपरेटर पदों के लिए सैकड़ों वैकेंसी, भर्ती प्रोसेस शुरू

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 23, 2023, 01:01 PM IST

CISF Sarkari Bharti 2023: सीआईएसएफ भर्ती 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cisfrectt.in की मदद से ऑनलाइन मोड में अपने आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी स्टेप्स को उम्मीदवार यहां पर चेक कर सकते हैं। कांस्टेबल और ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर पदों के लिए 450 से ज्यादा वैकेंसी निकाली गई हैं।

CISF Bharti Sarkari Naukri Vacancy 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 451 कांस्टेबल या ड्राइवर सह पंप ऑपरेटर पदों के लिए आज 23 जनवरी, 2023 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cisfrectt.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए अपने आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 22 फरवरी, 2023 है।

CISF Sarkari Naukri Jobs vacancy 2023

CISF सरकारी नौकरी 2023

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का यह भर्ती अभियान संगठन में 451 वैकेंसी भरेगा, जिसमें से 183 वैकेंसी कांस्टेबल या ड्राइवर पदों के लिए जबकि 268 वैकेंसी कांस्टेबल / ड्राइवर सह पंप ऑपरेटर पदों के लिए हैं।

End of Feed