Central Agriculture Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (CAU) ने अपने यहां पर प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और चेयरमान समेत कई पदों पर भर्ती (Central Agriculture Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 179 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Central Agriculture Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट cau.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 है। यहां आप केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया और सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Central Agriculture Recruitment 2025: केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकाली वैकेंसी
Central Agriculture Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन - 1
- प्रोफेसर - 15
- एसोसिएट प्रोफेसर - 56
- असिस्टेंट प्रोफेसर - 103
- चेयरमैन - 3
- डीन - 1
Central Agriculture Recruitment 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के इन पदों पर आवेदन के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां डाटरेक्ट ऑफ इंस्ट्रक्शन के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी कृषि विज्ञान/ बागवानी/गृह विज्ञान/कृषि इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डीन के लिए प्रासंगित विषय में डॉक्टरेट की डिग्री अनिवार्य है।
Central Agriculture Recruitment 2025: एज लिमिट
सीएयू के इन पदों पर भर्ती के लिए एज लिमिट की बात करें तो सहायक प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष, प्रोफेसर के लिए 55 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
Central Agriculture Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले cau.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुलक का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
Central Agriculture Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC) - 1000 रुपये प्रतिमाह
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)/पीडब्ल्यूडी (PWD)/महिला वर्ग - निशुल्क
Central Agriculture Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। फिर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
