CBSE released Vacancy Notification 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जा कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)ने असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट समेत ढेरों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर चालू हो गए हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानें कौन कौन से पदों पर भर्ती होनी है और कब तक कर सकते हैं आवेदन।
CBSE Vacancy Notification 2025
बता दें कि सीबीएसई के इस भर्ती अभियान के जरिए डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जामिनेशन 2026 (DRQ2026) के जरिए ग्रुप ए, बी और सी लेवल के 124 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2025 तय की गई है। सीबीएसई नॉन टीचिंग की इस वैकेंसी से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को ग्रुप ए फॉर्म अप्लाई करने के लिए 1750, ग्रुप बी के लिए 1050 और ग्रुप सी के लिए 1050 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन/महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। न्यूनतम उम्र 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके आवेदन आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम उम्र पदानुसार 27-35 वर्ष तय की गई है।
CBSE Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें
- आवेदन के लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर Notice/Announcements सेक्शन में Direct Recruitment Quota Examination 2026 के टैब पर जाकर Apply Online वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे। अगर आप वेबसाइट पर पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो Already Registered Candidate वाले टैब पर जाएं। अगर नहीं हैं तो Register Yourself for the above Mentioned Examination के नीचे New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- सभी डिटेल्स पढ़कर डेक्लेरेशन पर टिक करें और Click Here to Proceed के लिंक पर जाएं।
- Choose Password वाले कॉलम में जाकर अपना पासवर्ड क्रिएट करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भी भरकर सब्मिट करें।
- अब फिर से लॉगइन करके एप्लिकेशन फॉर्म पर जाएं।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस सब्मिट कर दें।
शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा (टियर-1, टियर-2) के द्वारा और कुछ पोस्ट के लिए इंटरव्यू भी होगा। आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से बैचलर डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएशन न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के पास करने वाले/ इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, अकाउंट्स, फाइनेंस, बिजनेस स्टडीज, कॉस्ट अकाउंटिंग में बैचलर डिग्री/एमबीए/ चार्टेड अकाउंटेंस/आईसीडब्ल्यूए/ हिन्दी में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। वहीं कुछ पोस्ट के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते हैं। अकाउंट अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए टाइपिंग स्पीड भी मांगी गई है। 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग आनी चाहिए।
