BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

BSF Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BSF Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती (BSF Group B & C Recruitment 2024) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 15 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो चुकी है।

BSF Recruitment 2024

BSF Recruitment 2024

BSF Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीएसएफ में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर सहिक कुल 82 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed