Bihar Police SI Recruitment 2023: जारी हुई बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा तिथि, जानें कब है एग्जाम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 27, 2023, 06:33 PM IST

BPSSC Bihar Police SI and Fire Officer Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी), पटना ने सब-इंस्पेक्टर और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी है।

BPSSC Bihar Police SI and Fire Officer Recruitment 2023: बिहार राज्य में बंपर भर्तियां चल रही हैं, एक तरफ शिक्षकों की 1.70 लाख पदों पर भर्ती चल रही है, तो एक तरफ कांस्टेबल के 2100 से ज्यादा पदों को भरे जाने का प्रोसीजर चल रहा है। अब एसआई और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2023 के लिए भी एक अपडेट आ गया है, बिहार राज्य ने दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं।

bihar police SI Exam Date released

बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा तिथि 2023 (image - canva)

बिहार एसआई और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा एक पाली में होगी

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग, पटना ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उप-निरीक्षक निषेध और बिहार अग्निशमन सेवा में उपमंडल अग्निशमन सेवा अधिकारी की भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन निकाला है, उसके तहत 16 जुलाई को होने वाली परीक्षा एक पाली में होगी।

End of Feed