BPNL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बीपीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर 21 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है।
BPNL Recruitment 2024
BPNL Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में कुल 1125 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें केन्द्र प्रभारी के 125 पद, केन्द्र विस्तार अधिकारी के 250 पद और केन्द्र सहायक के 750 पद शामिल हैं। केन्द्र प्रभारी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 43,500 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, केन्द्र विस्तार अधिकारी को 40,500 और केन्द्र सहायक को 37500 रुपये महीने सैलरी मिलेगी।
BPNL Job Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
केन्द्र प्रभारी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं, केन्द्र विस्तार अधिकारी पदों के लिए 12वीं पास और केन्द्र सहायक पदों के लिए 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to apply for BPNL Recruitment 2024
- बीपीएनएल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BPNL Job Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
बीपीएनएल में केन्द्र प्रभारी पदों के लिए 944 रुपये, केन्द्र विस्तार अधिकारी पदों के लिए 826 रुपये और केन्द्र सहायक पदों के लिए 708 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
