BPCL Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत पेट्रोलियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
BPCL Apprentice Recruitment 2024
BPCL Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीपीसीएल में अप्रेंटिस के कुल 175 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 96 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 79 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for BPCL Apprentice Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BPCL Apprentice Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
बीपीसीएल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।
