Bihar Jeevika Bharti 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसायटी की तरफ से बिहार जीविका भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार जीविका दीदी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का नाम, प्रवेश और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां होती हैं। एडमिट कार्ड में आमतौर से उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन या फिर रोल नंबर, पिता या अभिभावक का नाम, फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा का नाम और कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा का समय और निर्देश व गाइडलाइन जैसी जानकारियां होती हैं।
Also Read: BPSC Prelims Result: बीपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द, इस DIRECT LINK से चेक करें रिजल्ट
कैसे डाउनलोड करें बिहार जीविका 2025 एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://brlps.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर होम पेज Bihar Jeevika Admit Card 2025 download सेक्शन चेक करें।
- लिंक पर क्लिक करें और फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और फिर प्रिंटआउट निकाल लें।
