Bihar Ambedkar School Recruitment 2026: बिहार के अंबेडकर स्कूलों में शिक्षक व प्रधानाचार्य के 1000 पदों पर होगी भर्ती

Bihar Ambedkar School Teacher Recruitment 2026: बिहार में डॉ आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षकों की प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक के पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को नियुक्ति की अधियाचना भेज दी गई है।

Bihar Ambedkar School Teacher Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यहां एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित डॉ आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षकों की प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) कल्याण विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को नियुक्ति की अधियाचना भेज दी है। यह जानकारी अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने विभागीय बैठक के बाद दी है।

Bihar Ambedkar School Recruitment 2026, Sarkari Naukri

Bihar Ambedkar School Recruitment 2026: बिहार के आंबेडकर स्कूलों में शिक्षक व प्रधानाचार्य के 1000 पदों पर होगी भर्ती

इसके अलावा यहां अन्य आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी। इसमें सफाई कर्मी, नाई, माली और अन्य सहायक पदों के 365 कर्मियों की बहाली होगी। बता दें सरकार का उद्देस्य आवासीय विद्यालयों में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है।

End of Feed