Sarkari Naukri: इसी महीने 13500 युवाओं को नियुक्ति पत्र देगी भजनलाल सरकार, 2025 में 81 हजार सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य

Sarkari Naukri in Rajasthan: राजस्थान में नववर्ष की शुरूआत से पहले ही लगभग 81 हजार सरकारी नौकरियों के लिए वर्ष 2025 में होने वाली परीक्षाओं का कलेण्डर जारी किया गया। साथ ही, इसी माह में लगभग 13 हजार 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

Sarkari Naukri in Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल सरकार अपना एक साल पूरा कर चुकी है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई बार कह चुके हैं कि उनकी सरकार युवाओं के प्रति संवेदनशील और तत्पर है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पारदर्शिता के साथ भर्ती परीक्षाओं के आयोजन से लेकर समय पर नियुक्तियां प्रदान की जा रही है। अब भजनलाल सरकार जनवरी महीने में 13 हजार 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रही है।

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

उल्लेखनीय है कि नववर्ष की शुरूआत से पहले ही लगभग 81 हजार सरकारी नौकरियों के लिए वर्ष 2025 में होने वाली परीक्षाओं का कलेण्डर जारी किया गया। साथ ही, इसी माह में लगभग 13 हजार 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा कार्यकाल के पहले ही वर्ष में लगभग 47 हजार पदों पर युवाओं को नियुक्तियों की सौगात दी गई है। इसी तरह लगभग 15 हजार पदों के लिए पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा चुकी परीक्षाओं के परिणाम भी शीघ्र जारी किए जाएंगे।

End of Feed