Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स को मिलेगा मौका

Bank of Baroda Recruitment Notification 2025 For 2700 Apprentice Post: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2700 पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। आवेदन 11 नवंबर से शुरू हो गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया भी 11 नवंबर से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर चालू हो गई है। जिसमें कोई भी ग्रेजुएट युवा फॉर्म भर सकता है।

Bank of Baroda Recruitment Notification 2025 For 2700 Apprentice Post: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2700 पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। आवेदन 11 नवंबर से शुरू हो गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया भी 11 नवंबर से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर चालू हो गई है। जिसमें कोई भी ग्रेजुएट युवा फॉर्म भर सकता है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षण नियम के मुताबिक एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।

Bank of Baroda Recruitment 2025

Bank of Baroda Recruitment 2025

जो उम्मीदवार बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वो इस भर्ती के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस की यह भर्ती यूपी, बिहार, राजस्थान समेत पूरे देशभर के युवाओं के लिए निकाली है। इस भर्ती के लिए 1 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर भरने का टाइम दिया गया है।

End of Feed