AIIMS CRE Group B & C Result 2025 Released: एम्स सीआरई ग्रुप बी औऱ सी भर्ती परीक्षा के लिए आवेद करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS CRE Result 2025) खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 ग्रुप बी और सी का रिजल्ट जारी कर (AIIMS CRE Group B & C Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह भर्ती प्रक्रिया स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है।
AIIMS CRE Group B & C Result 2025: यहां देखें एम्स सीआरई ग्रुप बी और सी का रिजल्ट
AIIMS CRE Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
एम्स सीआरई ग्रुप बी और सी की भर्ती परीक्षा 28 और 29 फरवरी को आयोजित की गई थी। यहां 400 मार्क्स के कुल 100 बहुवैकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। एग्जाम कुल 90 मिनट के लिए निर्धारित था। यहां जनरल नॉलेज, एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे गए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
AIIMS CRE Group B & C Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS CRE Group B & C Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड एंटर करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
AIIMS CRE Group B & C Result: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। यहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 मार्क्स काटे गए थे। साथ ही रिजल्ट के आगे की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड लेकर उपलब्ध होना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
