Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2024: भारतीय सेना के तीनों अंगों में अब अग्निपथ योजना के तर्ज पर ही भर्तियां हो रही हैं। इसमें भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। हालांकि, आवेदन को अब कुछ ही दिन बचें हैं ऐसे में जिन्होंने भी अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो Agniveer Vayu Bharti की ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर वायु भर्ती 2024
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन फॉर्म भरना होगा।
Agniveer Vayu Application ऐसे करें आवेदन
- अग्निवीर वायु के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Indian Airforce Agniveer Vayu Selection Test 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
Agniveer Vayu Application Fees: कितनी है आवेदन फीस?
अग्निवीर वायु के पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 550 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा, एससी और एसटी के लिए भी फीस 550 रुपये ही है। इसमें आवेदन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन पे करना होगा।
अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में मैथ्स सब्जेक्ट रखने वाले ही इसके लिए आवेदन के पात्र हैं। वहीं, उम्मीदवारों के उम्र 17.5 साल से ज्यादा और 21 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक करें।
