Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 13 नवंबर 2022: मिथुन (Gemini) – कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने पर आपको कई चीजों को एक साथ समझने की जरूरत पड़ेगी। पहले आपने अपने विकल्प इस वजह से टटोले थे क्योंकि आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हुई थी, अब फिर से आपके खर्चे बढ़ने को हैं इसलिए आपको अपने हालात का फिर से आँकलन करने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि बदलते हुए परिपेक्ष में अपने फैसलों को ध्यानपूर्वक लेना बहुत जरूरी होता है।
क्या करें – आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार हुआ था पर आप फिर भी खुश नहीं हैं और कई कुछ ऐसा हो रहा है जिसके चलते आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो रही है और नुकसान जैसी स्तिथि भी पैदा हो सकती है इसलिए आपको बहुत ज्यादा सतर्क बने रहने की भी जरूरत है। पैसे को लेकर मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की खुशफहमी को हटा देने की जरूरत है।
क्या न करें – पैसा उधार लेकर कोई ऐसी योजना न बनाएं जिसके चलते आपका नुकसान होता चला जाए इसलिए यहाँ तक कहूँगा की आप कोई बड़ा कदम बिल्कुल न उठायें। इस समय के हालात वैसे ही आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं जिसके चलते आपके काम और कारोबार की स्तिथि संभली हुई है और उसे बनाए रखना ही जरूरी है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता मुश्किलों की ओर बढ़ रहा है। पहले आपने अपने मन में अविश्वास बिठाया है अब वो तकरार की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है इसलिए आपको अपनी ओर से कोई गलती नहीं करनी है। इसका एक बड़ा कारण यह है क्योंकि यह गलती भरा दौर बनता हुआ नजर आ रहा है जिसके चलते आप लोगों की आलोचना करें या लोगों की गलतियाँ निकालें। इस चीज से बचने की जरूरत है।
रिश्तेनाते – रिश्तों में जो सुधार हुआ था उसमें अब कमियाँ बनती हुई नजर आ रही हैं। घर परिवार में लोगों से किसी भी ऐसे बहस में पड़ते चले जाने से बचना होगा जो आपके तकरार को बढ़ाती चली जाए क्योंकि इस चीज का बुरा असर यह पड़ सकता है की आपके लोगों से फासले बढ़ते चले जाएँ।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
