Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 14 नवंबर 2022: मन में पहले से सख्त विचार बना लेने से बात बिगड़ती है और यह तो समय ही ऐसा है जिसमें आप वैसे ही लोगों से दूर हटकर चलना चाह रहे हैं और ऐसी कोई भी स्तिथि आपकी मुश्किलों को भी बढ़ा सकती है।
क्या करें – बातचीत करनी होगी और बहुत विनम्रता से करनी होगी। अपने विचार इस रूप से रखें जिसमें पारदर्शिता भी हो और सच्चाई भी हो और आप यह सबकुछ करने के लिए इस समय सक्षम है।
क्या न करें – किसी भी बात को लेकर किसी मतभेद में न पड़ते चले जाएँ, कम से कम अपने विचारों को इतना नकारात्मक न बना लें की आप कोई भी चीज अच्छी न लगे क्योंकि इसका बुरा असर इस रूप से होगा की आप अनजाने में ही अपना नुकसान करते चले जाएंगे।
रिश्तेनाते – रिश्तों को संभालने के लिए आपको अपने अंदर झांकना होगा। अगर आप किसी समस्या का कारण बने हुए हैं तो आपको लोगों को कसूरवार ठहराने की बजाए खुद अपने अंदर परिवर्तन लाने होंगे तभी जाकर बात बनेगी।
खर्चे और नुकसान – खर्चों को इस संदर्भ में देखा होगा की आपकी किस तरह की प्राथमिकताएं हैं। अगर पैसे के लेनदेन से जुड़े कोई दबाव हैं तो पहले उन्हें पूरा करने की कोशिश करनी होगी ताकि बाकी सारी चीजों को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
