आपके लिए कैसा रहेगा 11 अक्टूबर, अपनी बर्थडेट से जानिए सबकुछ, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2025, 08:44 AM IST

Daily Numerology: आपके जन्म की तारीख आपकी पर्सनैलिटी से लेकर भविष्य तक बताने की क्षमता रखती है। आपके लिए 11 अक्टूबर का दिन कैसा रहने वाला है? यह आप अपने दैनिक अंकज्योतिष राशिफल से जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जन्म की तारीख यानि बर्थडेट की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Daily Numerology: आज, 11 अक्टूबर 2025, शनिवार है और आज का मूल अंक 11 है, जो एकल अंक में 2 (1+1=2) बनता है। यह अंक धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जो आध्यात्मिकता और मानसिक शांति देता है। आज की तारीख (11-10-2025) का भाग्यांक 3 है, जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं। अंक 2 के मित्र अंक 1, 3 और 9 हैं। आज चंद्रमा (मूलांक स्वामी) और गुरु (भाग्यांक स्वामी) शुभ फल देंगे। अपने मूलांक के आधार पर आज का भविष्यफल देखें और जानिए दिन को बेहतर कैसे बनाएं?

Saturday ank jyotish bhavisyafal

शनिवार का अंकज्योतिष भविष्यफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 1 वालों को नौकरी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन बिजनेस में तरक्की होगी। मूलांक 1 और 2 वाले बॉस नौकरी में प्रमोशन दिला सकते हैं। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य में आँखों या शुगर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

End of Feed